Menu Close

मुजफ्फरनगर : धर्मांधों पर कार्यवाही न होने से पीडित हिन्दू परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

घर पर लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर

मुजफ्फरनगर – सुभाषनगर मोहल्ले में गाडी खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पीडितों ने पलायन की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने मकान पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखवा दिया है। आरोप है कि, मारपीट करने वाले धर्मांध आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर मोहल्ले में पांच दिन पहले सहारनपुर में तैनात सिपाही के स्वजन का गाडी खडी करने को लेकर पडोसियों से विवाद हो गया था। आरोप है कि, सिपाही के स्वजन से परिवार के धर्मांधों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडित हिन्दू परिवार ने सोनिया ने शाहरुख, फैज, कैफ, नोनू, ताज और नाज को नामजद करते हुए बलवा समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। हिन्दू परिवार का आरोप है कि, पुलिस दबाव में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपित उन्हें धमकी दे रहे हैं।

उधर, नई मंडी कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि दो आरोपितों ताज और नाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपित नाबालिग हैं। बाकी आरोपितों को शीघ्र ही दबोच लिया जाएगा।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *