Menu Close

हिन्‍दू जनजागृति समिति द्वारा विविध मान्‍यवरों से भेंट कर ‘ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान’ में सम्‍मिलित होन का किया आवाहन !

नासिक जनपद में सनातन संस्‍था के ‘ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान’ का उत्‍स्‍फूर्त प्रत्‍युत्तर !

१. शिवसेना सांसद हेमंत (अप्‍पा) गोडसे को सनातन पंचांग २०२२ भेंट करते हुए सुनील घनवट, तो बाईं ओर से श्रीमती वैशाली कातकडे और श्री. गौरव जमधडे

नासिक : हिन्‍दू जनजागृति समिति के महाराष्‍ट्र एवं छत्तीसगढ राज्‍य संगठक श्री. सुनील घनवट ने जनपद के विविध मान्‍यवरों और धर्मप्रेमियों के घर जाकर उनसे भेंट की और उन्‍हें हिन्‍दू जनजागृति समिति का कार्य और सनातन के ‘ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान की जानकारी दी ।

ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान की सहायता करेंगे ! – हेमंत (अप्‍पा) गोडसे, सांसद, शिवसेना

हिन्‍दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्‍था के कार्य के लिए सदैव सहायता करनेवाले शिवसेना सांसद श्री. हेमंत (अप्‍पा) गोडसे से मिलने जाने पर उन्‍होंने श्री. सुनील घनवट का स्‍वागत किया । इस भेंट में उन्‍हें ‘ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान’ के विषय में जानकारी दी गई । तब उन्‍होंने तुरंत ही ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान के लिए सांसद कोष से सहायता करने का आश्‍वासन दिया । उन्‍होंने हिन्‍दू जनजागृति समिति के कार्य को शुभकामनाएं दी ।

कार्यकारिणी में विषय रखकर ग्रंथों की मांग देंगे ! – श्रीमती नीलिमाताई पवार, मराठा विद्या प्रसारक समाज संस्‍था

नासिक की मराठा विद्या प्रसारक समाज संस्‍था की सचिव श्रीमती नीलिमाताई पवार से भेंट की गई, तब उन्‍हें हिन्‍दू जनजागृति समिति के कार्य और ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान की जानकारी दी गई । तब उन्‍होंने इस अभियान का सकारात्‍मक प्रत्‍युत्तर करते हुए उनकी संस्‍था की कार्यकारिणी की होनेवाली बैठक में इस विषय को रखकर ग्रंथों की मांग देने का आश्‍वासन दिया । श्रीमती नीलिमाताई पवार को सनातन पंचांग २०२२ भेंट किया गया ।

उपाहारगृह में धर्मशिक्षा फलक लगाएंगे ! – चिंतामणि अकोलकर, मालिक, होटल वेदांत, त्र्यंबकेश्‍वर

श्री. सुनील घनवट ने त्र्यंबकेश्‍वर के होटल वेदांत के मालिक श्री. चिंतामणि अकोलकर से भेंट की । उन्‍होंने सनातन के ‘धर्मशिक्षा फलक’ ग्रंथों के तमिल भाषा के ग्रंथ की १ सहस्र प्रतियों की मांग देने की, साथ ही उपाहारगृह में (होटल में) धर्मशिक्षा फलक लगाने की बात कही ।

विधायक कोष से अवश्‍य ही सहायता करेंगे ! – डॉ. राहुल आहेर, विधायक, भाजपा

भाजपा विधायक डॉ. राहुल आहेर से भेंट की गई । इसमें उन्‍हें समिति के कार्य की और ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान के संदर्भ में जानकारी दी गई । इस पर उन्‍होंने विधायक कोष से ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान के लिए सहायता करने का आश्‍वासन दिया ।

अन्‍य मान्‍वरों का प्रत्‍युत्तर !

१. श्री. सुनील घनवट ने यहां के जिला कोष नियोजन मुख्‍य अधिकारी श्री. किरण जोशी से भेंट की । उन्‍होंने भी हिन्‍दू जनजागृति समिति का कार्य जान लिया । श्री. जोशी को सनातन पंचांग २०२२ भेंट किया गया ।

२. श्री. सुनील घनवट ने यहां के टी.वी.९ समाचारवाहिनी के वरिष्‍ठ पत्रकार चंदन पूजाधिकारी से भेंट कर उनसे विविध विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की । इस समय श्री. पूजाधिकारी ने टी.वी. ९ वाहिनी की ओर से किस प्रकार से राष्‍ट्र एवं धर्म कार्य में सहायता की जा सकती है, यह जान लिया ।

हिन्‍दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्‍था का कार्य बहुत अच्‍छा है ! – श्रीमती हिमगौरी आडके-आहेर, पार्षद, भाजपा

श्री. सुनील घनवट ने ज्ञानशक्‍ति प्रसार अभियान के अंतर्गत भाजपा पार्षद श्रीमती हिमगौरी आडके-आहेर से भेंट की । उन्‍होंने हिन्‍दू जनजागृति समिति का कार्य और महर्षि अध्‍यात्‍म विश्‍वविद्यालय के विषय में जान लिया और प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘आपका कार्य बहुत अच्‍छा है; मैं इस कार्य के लिए अवश्‍य सहायता करूंगी ।’ इस अवसर पर उन्‍होंने सनातन की ओर से प्रकाशित मराठी और अंग्रेजी भाषा के सभी ग्रंथसंचों की मांग दी ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *