Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मिरज (महाराष्ट्र) के विविध स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर !

मिरज : राष्ट्र एवं धर्मकार्य करनेवाली हिन्दू जनजागृति समिति सामाजिक कार्य में भी सदैव अग्रणी होती है । इसी के अंतर्गत हिन्दू जनजागृति समिति की अेर से हाल ही में मिरज के जिवेश्वर मंदिर, दुर्गामाता मंदिर, श्री अंबामाता मंदिर, सुभाषनगर में श्रीमती सुहासिनी कदम के घर, साथ ही घाटनांद्रे पू. संतोष (माऊली) दाभाडेजी के आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया । १९० रोगियों ने इन शिविरों का लाभ उठाया । इन शिविरों में डॉ. (श्रीमती) मृणालिनी भोसले ने रोगियों की जांच करने की सेवा की । हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती सुवर्णा कराडे, श्रीमती रत्ना भंगाळे एवं श्री. द्वारकाधीश मुंदडा ने इन शिविरों के लिए सहयोग दिया ।

१. वयस्क महिलाओं ने श्री दुर्गामाता मंदिर में आयोजित शिविर का लाभ उठाकर उनकी की गई औषधिय चिकित्सा के विषय में संतुष्टता व्यक्त की ।

२. श्रीमती सुहासिनी कदम के घर संपन्न शिविर में महिलाओं ने कोरोना प्रतिबंधक टीके के विषय में अपनी शंकाओं का समाधान करवा लिया ।

३. जिवेश्वर मंदिर के व्यवस्थापन ने ‘प्रति महिना ऐसा शिविर होना चाहिए’, यह अपेक्षा व्यक्त की ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *