Menu Close

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में ‘बालसंस्कार’ जालस्थल से ली जा रही है ‘ऑनलाइन’ प्रश्नोत्तरी !

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से लिया जा रहा नया उपक्रम : मराठी, हिन्दी, कन्नड, अंग्रेजी एवं मलयालम् भाषी जिज्ञासुओं द्वारा उपक्रम का उत्स्फूर्त प्रतिसाद

मुंबई : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छात्रों को धर्मसंस्थापक भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में ज्ञान मिले; इसके लिए हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘बालसंस्कार’ जालस्थल से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी ली जा रही है । यह प्रश्नोत्तरी मराठी, हिन्दी, कन्नड, मलयालम् एवं अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है तथा संबंधित भाषी जिज्ञासु उसमें भाग ले रहे हैं । जीवन में आनंद कैसे लेना चाहिए ?, इसे विविध लीलाओं के माध्यम से सिखानेवाले भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में आज की युवा पीढी अवगत हो; इइके लिए यह प्रश्नोत्तरी उपयुक्त सिद्ध हो रही है । इस प्रश्नोत्तरी के उत्तर देने में जिज्ञासुओं द्वारा उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त हो रहा है ।

इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में ‘श्रीकृष्णजी ने किस गुरु से शिक्षा प्राप्त की ?’, ‘श्रीकृष्णजी ने कितने दिनों में १४ विद्याएं और ६४ कलाएं सीख लीं थी ?’, ‘श्रीकृष्णजी एवं सुदामा की पहली भेंट कहां हुई ?’, ‘युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर कौनसा व्रत लिया था ?’ जैसे विविध प्रश्न पूछे गए हैं । इस संदर्भ में जिज्ञासुओं द्वारा ‘प्रश्नोत्तरी के उत्तर देने से ज्ञानवर्धन हो रहा है ।’, ऐसी प्रतिक्रियाएं आना भी आरंभ हुआ है ।

प्रश्नोत्तरी के उत्तर देने हेतु लिंक

१. मराठी – http://balsanskar.com/marathi/quiz-krishna-janmashtami

२. हिन्दी – http://balsanskar.com/hindi/quiz-krishna-janmashtami

३. अंग्रेजी – http://balsanskar.com/quiz-krishna-janmashtami

४. कन्नड – http://balsanskar.com/kannada/quiz-krishna-janmashtami

५. मलयालम् – http://balsanskar.com/malayalam/quiz-krishna-janmashtami

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *