Menu Close

हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में साधना के रूप में सम्मिलित हों ! – शंभू गवारे, हिन्दू जनजागृति समिति

‘तरुण हिन्दू’ संगठन की ओर से ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों और कैसे ?’ विषय पर आयोजित ऑनलाइन विचारगोष्ठी में हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग

श्री. शंभू गवारे

धनबाद (झारखंड) : हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में हमें सकारात्मक रहकर अपनी साधना के रूप में सहभागी होने की आवश्यकता है । हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत संगठक श्री. शंभू गवारे ने ऐसा प्रतिपादित किया । यहां के ‘तरुण हिन्दू’ संगठन की ओर से ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों और कैसे ?’ विषय पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया था । इस कार्यक्रम में श्री. गवारे ने अपने विचार व्यक्त किए । इस कार्यक्रम के लिए ‘तरुण हिन्दू’ के संस्थापक श्री. एम्.एन्. दास ने समिति को आमंत्रित किया था । इस कार्यक्रम में बंगाल, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्यों से विविध संगठनों के प्रतिनिधि ऑनलाइन पद्धति से उपस्थित थे ।

इस अवसरपर श्री. गवारे ने ‘हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना क्या है ?, ‘धर्म एवं पंथ के मध्य का अंतर’ और ‘भारत को असंवैधानिक पद्धति से कैसे धर्मनिरपेक्ष देश बनाया गया ?’ आदि सूत्रों पर भी अपने विचार रखे ।

क्षणिका : इस कार्यक्रम में उपस्थित धर्मप्रेमियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के कारण मन में हिन्दू राष्ट्र के प्रति मन में सकारात्मकता उत्पन्न हुई । उन्होंने इस प्रकार की जानकारी नियमितरूप से मिले, यह इच्छा व्यक्त की ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *