Menu Close

तेलंगाना के बोधन (इंदूर) के धर्मप्रेमियों ने मंदिर परिसर में गिरे देवताओं के चित्रों का बहते पानी में किया विसर्जन !

प्रतिकात्मक छायाचित्र

इंदूर (तेलंगाना) : कई लोग मंदिर परिसर में स्थित वृक्षों के नीचे देवताओं के चित्र रखते हैं, उससे देवताओं का अनादर होता है । यह अनादर न हो; इसके लिए बोधन के धर्मप्रेमियों ने हाल ही में गांव में स्थित मंदिरों के परिसरों में गिरे हुए देवताओं को एकत्रित कर उनका नदी के प्रवाह में भावपूर्ण पद्धति से विसर्जन किया ।

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से तेलंगाना के बोधन के धर्मप्रेमियों की बैठक का आयोजन किया गया था । इस बैठक में प्रतिसप्ताह एक उपक्रम चलाना सुनिश्‍चित किया गया है । उसके अनुसार इस सप्ताह में धर्मप्रेमियों ने उक्त उपक्रम चलाना सुनिश्‍चित किया था । उपक्रम पूर्ण होने के पश्‍चात इन सभी धर्मप्रेमियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के चरणों में कृतज्ञता व्यक्त की । इस उपक्रम में सर्वश्री शंकर, रविंदर, ब्रह्मम्, हनमण्डलु, लोकेश एवं संयोष ने भाग लिया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *