Menu Close

हिन्दुओं के विरोध के बाद भगवान शिव-माता पार्वती का प्रेमप्रसंग का चित्र होनेवाले मोबाईल कव्हर Flipkart ने हटाए

हिन्दुओं के संगठित विरोध का परिणाम ! इस सफलता के लिए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें !

हिन्दू जनजनागृति समिति एवं हिन्दुओं की सफलता

कमर्शियल ऑनलाइन वेबसाइट Flipkart पर भगवान शिव-माता पार्वती के गलत पद्धति से प्रेमप्रंसग दर्शानेवाले चित्र छपे मोबाइल बॅक-कवर्स की बिक्री हो रही थी । धर्मप्रेमियों को यह ध्यान में आने पर उन्होंने हिन्दू जनजागृति समिति को सूचित किया । समिति ने इस विषय में Flipkart को टॅग (मेंशन) करते हुए ट्विट कर यह वस्तु हटाने की मांग की और हिन्दुओं से भी इसका वैधानिक मार्ग से विरोध करने का आवाहन किया गया । इसके कुछ ही घंटों बाद Flipkart ने यह उत्पाद अपने वेबसाइट से हटा दिया ।

हिन्दुओं की धर्मभावनाओं को ध्यान में लेते हुए Flipkart द्वारा लिए गए इस कदम के लिए समिति ने Flipkart का धन्यवाद करते हुए भविष्य में इस तरह के उत्पाद न रखने का भी आवाहन किया है।

Latest News