Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य को अंतरराष्ट्रीय वेदांत सोसाईटी के संस्थापक श्री श्री भगवानजी के आशीर्वाद

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से संतभेट

श्री श्री भगवानजी को हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की जानकारी देते हुए श्री. शंभू गवारे (दाईं ओर)

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय वेदांत सोसाईटी के संस्थापक श्री श्री भगवानजी की युरोप की आध्यात्मिक यात्रा सफलतापूर्ण संपन्न होने के उपलक्ष्य में कृतज्ञता के रूप में एक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में हिन्दू जनजागृति समिति को आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर समिति के पूर्व एवं पूर्वाेत्तर भारत समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने श्री श्री भगवान से भेंट कर उन्हें समितिद्वारा राष्ट्र एवं धर्म के प्रति किए जा रहे कार्य की जानकारी दी, साथ ही इस कार्य हेतु उनसे आशीर्वाद भी लिए। इस समय श्री श्री भगवानजी ने ‘हमारा और आपका कार्य एक ही है’, ऐसे उद्गार व्यक्त किए ! श्री श्री भगवानजी ने वर्ष १९८९ में अंतरराष्ट्रीय वेदांत सोसाईटी की स्थापना की। यह संस्था भारत में वेद एवं अध्यात्म के प्रसार का कार्य करती है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *