Menu Close

राष्ट्रध्वज का अनादर करनेवालों के विरोध में कार्रवाई करने हेतु मुंबई में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुति

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें ’ अभियान !

ज्ञापन का स्वीकार करते हुए (बाईं ओर) वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री. मिलिंद गडांकुश

मुंबई : स्वातंत्र्य दिवस के उपलक्ष्य में प्लास्टिक एवं कागज से बने ध्वजों के उपयोग के कारण साथ ही अन्य विविध प्रकार से राष्ट्रध्वज का होनेवाला अनादर रोका जाए एवं राष्ट्रध्वज का अनादर करनेवालों के विरोध में कठोर कार्रवाई हो; इसके लिए हिन्दू जनजागृति समितिसहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से माहिम पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक श्री. मिलिंद गडांकुश को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सर्वश्री मयुर कांबळे, विनोद पागधरे एवं हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. अनिल नाईक उपस्थित थे।

क्षणिका : इस समय वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री. मिलिंद गडांकुश ने हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा निर्मित दृकश्राव्य चक्रिका ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ देखी और समिति के इस अभियान को सहयोग देने का आश्वासन दिया !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *