भारत असहिष्णु हो गया है, भारत मे अब डर लगने लगा है, एेसा कहनेवाले अब कहां है ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति
-
बच्ची की मां को तब पता चला जब वह उसे नहला रही थीं
-
मां निशान देख मौलाना से विरोध जताने गईं तो उन्हें भगा दिया

नोएडा : नोएडा के सोरखा गांव में मदरसे में अरबी भाषा का एक शब्द नहीं पढने पर मौलाना ने बच्ची की बेल्ट से पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गई। बच्ची की मां को तब पता चला जब वह उसे नहला रही थीं। बच्ची की पीठ पर निशान देख मौलाना से विरोध जताने गईं तो उन्हें भगा दिया।
उन्होंने थाने में शिकायत दी। परिजनों ने १०० नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही मौलाना भाग निकला। सेक्टर-४९ थाने के एसएचओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया मौलाना नवाब हुसैन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








