Menu Close

मुंबई के विविध स्थानों पर उत्साह के साथ शिवजयंती उत्सव मनाया गया !

वाशी में शिवजयंती उत्सव में सहभागी श्रीशिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान तथा शिवसाधना समूह संगठन के युवक

मुंबई : मुंबई नगर एवं उपनगर में २३ मार्च को विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से बडे उत्साह के साथ तिथि के अनुसार शिवजयंती उत्सव मनाया गया ।

नई मुंबई के वाशी डेपो के छत्रपति शिवाजी महाराज चौकपर सुबह ११ बजे श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान एवं शिवसाधना समूह की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का पूजन कर उनकी आरती उतारी गई । इस अवसरपर श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के नई मुंबई समन्वयक श्री. भरत माळी, सर्वश्री यतेश हेबाळकर, गौरव पवार, रमेश पावजेसहित बडी संख्या में शिवप्रेमी युवक उपस्थित थे । घाटकोपर में शिवजयंती उत्सव समिति की ओर से सुबह ९.३० बजे भव्य शिवरथ फेरी निकाली गई । इस फेरी में युवकोंसहित महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सहभागी थे ।

कुर्ला में १०० से भी अधिक मंडलों ने मनाई शिवजयंती !

कुर्ला में न्यू भारत क्रीडा मंडल की ओर से शिवजयंती मनाई गई । इस उत्सव की विशेषता यह कि विविध स्थानोंपर शिवजयंती मनानेवाले १०० से भी अधिक छोटे-बडे मंडलों ने एकत्रित होकर शिवजयंती मनाई । इस अवसरपर भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

गोरेगाव में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से क्रांतिकारी एवं राष्ट्रपुरुषों के कार्य की जानकारी देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी

गोरेगाव के नागरी निवारा के राजा शिवछत्रपति युवा प्रतिष्ठान में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रपुरुष एवं क्रांतिकारियों के कार्य की जानकारी देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । अनेक राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *