
जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। यासीन मिलक को अब जम्मू -कश्मीर के भलवाल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पीएसए के तहत उन्हें दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। गौरतलब है कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक को २२ फरवरी को हिरासत में लिया गया था।
जम्मू-कश्मीर में माहौल खराब करने के आरोप में यासीन मलिक के खिलाफ कोठी बाग पुलिस स्टेशन मामला दर्ज किया गया था। जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रवक्ता ने कहा कि हमें आज पता चला कि यासीन मिलक पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाया गया है। यासीन को अब कोट भलवाल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी इस मनमानी गिरफ्तारी और एक राजनीतिक नेता के खिलाफ PSA के उपयोग की कड़ी निंदा करती हैं।
स्त्रोत : न्युज १८








