Menu Close

पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर अगवा !

PK_Dr

क्वेटा ( पाकिस्तान ) : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक हिंदू डॉक्टर का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है । अपहरण का यह घटना मंगलवार की रात हुई।

पेशे के लिहाज़ से एक डॉक्टर होने के साथ साथ डॉ मनोज कुमार क्वेटा शहर में एक प्रसिद्ध ट्यूशन सेंटर के भी मालिक हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर की गुमशुदगी की सूचना उनके पिता ने दी।

उनके पिता के अनुसार उनके बेटे की गाड़ी तो सड़क पर थी लेकिन वह खुद गाड़ी में नहीं थे।

डॉ मनोज कुमार के पिता ने बताया कि उनके बेटे के दोनों मोबाइल टेलीफोन नंबर भी बंद हैं, इसलिए आशंका है कि उन्हें अगवा कर लिया गया है।

पुलिस ने डॉक्टर के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उनके अपहरण की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

स्त्रोत : बीबीसी हिंदी

Latest News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *