Menu Close

कर्नाटक में सनी लियोनी की फिल्म का विरोध तेज, ‘पद्मावत’ जैसे विरोध की धमकी !

कर्नाटक में पोर्न ऐक्ट्रेस सनी लियोनी का विरोध तेज हो गया है। कर्नाटक रक्षण वेदिक संगठन और एक अन्य हिंदू संगठन पहले से ही सनी लियोनी की आनेवाली फिल्म का विरोध कर रहा है ! कर्नाटक में अब यह विरोध और तेज हो गया है। फिल्म के विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ भी काट लिए और धमकी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे कर्नाटक में ‘पद्मावत’ के खिलाफ हुआ करणी सेना के विरोध जैसा अभियान चलाएंगे !

ये संगठन सनी लियोनी की आनेवाली कन्नड़ फिल्म ‘वीरमदेवी’ में सनी की भूमिका के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। उनका कहना है कि सनी लियोनीद्वारा वीरांगना का किरदार निभाना आपत्तिजनक है क्योंकि वह एक पोर्न ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनका मानना है कि सनी का वीरमदेवी का किरदार निभाने से उनके ऐतिहासिक महत्व को क्षति पहुंचेगी। इसके अलावा ये लोग ३ नवंबर को बेंगलुरु में होनेवाले सनी लियोनी के कार्यक्रम का भी विरोध कर रहे हैं !

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News