रेप के आरोपी बाबा आशु के बारे में नया खुलासा, आसिफ खान ऐसे बना आशु महाराज

नई देहली : देहली के अपने आश्रम में एक महिला और उसकी बेटी के साथ बलात्कार के आरोपी स्वयंभू आशु महाराज के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि आशु बाबा हिन्दू नहीं मुस्लिम है। उनका असली नाम आसिफ खान है। ज्योतिषी से कमाई करने के लिए अपना बदल लिया और आशु महाराज बन गया। इतना ही नहीं वह हिन्दुओं का कर्मकांड भी करता है। उससे भी मोटी रकम कमता है।
बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि स्वयंभू बाबा आशु महाराज, उसके दोस्तों और उसके बेटे ने २००८ से २०१३ तक उसके साथ बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि आशु महाराज ने उसे अपनी नाबालिग बेटी को भी उसके पास लाने को कहा और फिर उसके साथ भी बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह हौजखास पुलिस थाने में एक केस दर्ज किया गया और जांच रविवार को क्राइम ब्रांच के हवाले की गई। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आशु बाबा उर्फ आसिफ खान फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
आसिफ खान से आशु बाबा बनने की कहानी रोचक है। आसिफ खान १९९० में वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में एक साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। उसके बाद वह वहां से देहली के सराय रोहिल्ला एरिया में रहने लगा। और वहां वह ज्योतिषी का काम करने लगा। देखते ही देखते उनके अनुयायियों की तदाद बहुत बढ गई। उसके बाद टीवी चैनलों के संपर्क में आया। टीवी के माध्यम से वह लोगों के लक को सुधारने और बैड लक खत्म करने का काम करने लगा। इससे उसके फोलोअर्स की संख्या दिन दोगुनी रात चौगुनी बढने लगी।
स्त्राेत : टाइम्स नाऊ








