
वर्धा (महाराष्ट्र) : ३ सितंबर को यहां के महादेव मंदिर उत्सव समित की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती भक्ति चौधरी ने मार्गदर्शन किया।
इस समय उन्होनें श्रीकृष्ण की कृपा संपादन करने के लिए ‘श्रीकृष्ण का नामजप कैसे करें ?’, इस विषय में जानकारी देकर उसे सभी भाविकों से करवा कर भी लिया, साथ ही हर व्यक्ति ने धर्मशिक्षा लेकर स्वयं को सुसंस्कारित कर अगली पीढी को भी कैसे सुसंस्कारित किया जाना चाहिए ?’, इस संदर्भ में भी उद्बोधन किया। २०० से भी अधिक श्रद्धालुओं ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया।
क्षणचित्र
१. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मशिक्षावर्ग की मांग की !
२. मंदिर के अध्यक्ष श्री. चंद्रदेव यादव ने स्वयं धर्मशिक्षावर्ग की जानकारी देनेवाला १ फ्लेक्स फलक तैयार करने की सिद्धता दर्शाई !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








