ठाणे जिले में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से एक दिवसीय हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला उत्साह के साथ संपन्न !

डोंबिवली : ३ सितंबर को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से एव्हरेस्ट सभागृह, डोंबिवली पश्चिम में हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मार्गदर्शन करते समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. बलवंत पाठक ने कहा कि गुरुकृपायोग द्रुत गति से आध्यात्मिक उन्नति करानेवाला योगमार्ग है ! एक ‘हिन्दू राष्ट्र संगठक’ के रुप में कार्य करते समय साधना के रुपमें कार्य करने हेतु हमें व्यष्टि एवं समष्टि साधना करना आवश्यक है। यदि व्यष्टि साधना में अष्टांग साधना कृति में लाई गई, तो कार्य प्रभावी होकर हम ईश्वर को अपेक्षित ऐसा हिन्दू संगठन कर सकते हैं ! आदर्श हिन्दू राष्ट्र संगठक बनने के लिए साधना करना अत्यंत आवश्यक है !
इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता श्री.कोचरेकर ने ‘हिन्दुत्वनिष्ठों की आचारसंहिता कैसी होनी चाहिए ?’ इस संदर्भ में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, ‘अपना आचरण छत्रपति शिवाजी महाराज समान आदर्श होना चाहिए तभी हम हिन्दू राष्ट्र स्थापना के सेवक हो सकते हैंं !’
कार्यशाला की परिसमाप्ति के समय श्री.बलवंत पाटिल ने आभार प्रदर्शित किये।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








