Menu Close

हिन्दुओं में शौर्य जागृत करने की आवश्यकता ! – श्री. चेतन राजहंस, प्रवक्ता, सनातन संस्था

गाजियाबाद के ‘अखंड भारत संकल्प दिन’ कार्यक्रम में सहभाग

श्री. चेतन राजहंस

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) : विहिंप गाजियाबाद शाखा के ‘अखंड भारत संकल्प दिन’ इस कार्यक्रम में सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस अध्यक्षस्थान पर विराजमान थे। उस समय उन्होंने अपने अध्यक्षीय मार्गदर्शन में ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘अफगाणिस्तान, पाकिस्तान, नेपाळ, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि भारतीय उपखंडों के देशों को संगठित कर भारत को पुनश्च अखंड भारत बनाने का ‘संकल्प दिन’ प्रतिवर्ष विश्व हिन्दू परिषद मनाती है। यह बात महत्त्वपूर्ण कि, इस दिन सेकडों हिन्दू युवक देश की पुनर्स्थापना हेतु प्रतिज्ञाबद्ध रहते हैं। ‘संकल्प दिन’ कोई वार्षिक अभियान नहीं है, अपितु पूरे वर्ष अर्थात ३६५ दिवस कृती करने का ‘संकल्प दिन’ है !

अखंड भारत सहज प्राप्त नहीं हो सकता; उसके लिए शौर्य की परिसीमा लांघनी होगी, उसके लिए सर्वप्रथम हिन्दुओं में शौर्य जागरण करना आवश्यक है !’’

इस अवसर पर विहिंप के प्रांत सहसंयोजक अधिवक्ता श्री. विनायक भाटी ने ऐसा कहा कि, ‘‘हिन्दू समाज के लिए कुछ न कुछ करने को मिले, यह तुम्हारा पूर्वसुकृत है ! उसके लिए ईश्वर चरणों में निरंतर कृतज्ञ रहें !’’ कार्यक्रम की प्रस्तावना विहिंप के महानगर अध्यक्ष अधिवक्ता श्री. विनय कक्कड ने की। इस कार्यक्रम के लिए १०० धर्माभिमानी युवक उपस्थित थे।

मोदीनगर में हिन्दू राष्ट्र-जागृति के लिए हिन्दूसंगठन बैठक

मोदीनगर : यहां के हिन्दू संगठन बैठक में सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने ऐसा प्रतिपादित किया कि, ‘‘वर्तमान में धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था में हिन्दू समाज को राज्य घटनात्मक सुरक्षापूर्ति प्राप्त न होने के कारण भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना आवश्यक है !’’

इस बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आर्य निर्मात्री सभा, गायत्री परिवार, भारत स्वाभिमान, हिन्दू युवा प्रणाल, हिन्दू स्वाभिमान, हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के जिल्हास्तरीय प्रमुख उपस्थित थे। इस बैठक में माह में एक बार हिन्दूत्व के लिए कार्य करनेवाले संगठनों के प्रमुखों की हिन्दू राष्ट्र जागृति के लिए एकत्रित बैठक आयोजित करने का निश्चय किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News