Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की ओर से धानोरा (जलगांव) में ‘महिला सक्षमीकरण’ इस विषय पर प्रवचन

जलगांव : यहां के धानोरा में हिन्दू जनजागृति समिति प्रणित रणरागिणी शाखा की ओर से श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर ने ‘महिला सक्षमीकरण’ इस विषय पर प्रवचन किया। शिवम् ग्रुप के श्री मनोज पाटिल ने इस प्रवचन का आयोजन किया था।

गांव की २०० से भी अधिक महिलाओं ने इस प्रवचन का लाभ लिया। श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि महिला एवं युवतियों को राजमाता जिजाऊ, अहिल्याबाई होळकर, राणी लक्ष्मीबाई का आदर्श सामने रख कर स्वाभिमान से जीवन व्यतीत करना चाहिए !

क्षणिकाएं

१. आरंभ में ‘आइबीएन ७’ वृत्तवाहिनीद्वारा प्रसारित हिन्दू जनजागृति समिति का परिचय करानेवाला एवं लव जिहाद के संदर्भ में विडियो दर्शाया गया।

२. मंदिर में क्रांतिकारकों की जानकारी देनेवाली प्रदर्शनी एवं सनातन संस्था की ओर से सात्विक उत्पादों का कक्ष लगाया गया था।

३.धानोरा गांव की सरपंचा श्रीमती कीर्ति पाटिल ने इस उपक्रम की प्रशंसा की ! अध्यापिका श्रीमती रेखाताई ने उनके गांव में इस प्रकार का व्याख्यान आयोजित करने की मांग की !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *