Menu Close

टोरंटो (कनाडा) में गोलीबारी करनेवाले बंदूकधारी आरोपी की हुर्इ पहचान, नाम है फैजल हुसैन !

कनाडा के टोरंटो के ग्रीकटाउन इलाके में रविवार देर शाम एक रेस्त्रां में एक जिहादी व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी थी। इस घटना में एक महिला ओर हमलावर की मौत हो गई है, नौ लोगों को गोली लगी थी । इसके अलावा वहां मची अफरा तफरी में करीब १३ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं । इस हमले के आरोपी को मार दिया गया है आैर उसकी पहचान फैजल हुसैन के तौर पर हुर्इ है ।

घायलों में एक नाबालिग भी है, इसकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों से अपील की है कि वह इस गोलीकांड के बारे में कोई भी जानकारी होने पर तुरंत उसे बताएं। टोरंटो की ट्रैफिक विभाग के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी।

स्त्रोत : प्रभासाक्षी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *