शंकरापुरम में वासवी क्लब के ‘डॉन टू डस्क’ इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से व्याख्यान

शंकरापुरम (तमिळनाडु) : तमिळनाडु राज्य के कल्लाकुरुची शहर के शंकरापुरम में वासवी क्लब के ‘डॉन टू डस्क’ इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से व्याख्यान आयोजित किया गया था। समिति की ओर से श्रीमती कल्पना बालाजी एवं श्रीमती सुगंधी जयकुमार इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
श्रीमती बालाजी ने ‘जीवन में साधना का महत्त्व’ इस विषय पर, तो श्रीमती सुगंधी जयकुमार ने ‘जीवन में गुरु का महत्त्व एवं गुरुपूर्णिमा’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया। ‘वैशाली कटाक्षम’ के संपादक श्री. मुथुगोपाल ने आरोग्य विषयक सूत्रें बताई। श्रीमती कल्पना बालाजी के वाहनचालक श्री. बादशाह ने ग्रंथप्रदर्शनी की सेवा की।

क्षणिकाएं
१. सनातन प्रभात की वर्गणीदार श्रीमती अनुराधा ने यह व्याख्यान आयोजित किया था।
२. कार्यक्रम के लिए उपस्थित जिज्ञासुओं ने विषय में अधिक रूची दर्शाने कारण विषय चर्चात्मक हुआ !
३. श्री. मुथुगोपाल ने उनके नियतकालिकों में हिन्दू जनजागृति समिति के लेख प्रकाशित करने की सिद्धता व्यक्त की !
४. श्रीमती अनुराधा ने कहा कि, ‘वासवी क्लब की मासिक बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति की सहायता से १० मिनट विषय प्रस्तुत करूंगी !’
५. वासवी क्लब के सदस्यों ने हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आरंभ धर्मकार्य की प्रशंसा करते हुए २ सहस्त्र रुपएं अर्पण में दिए !
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








