हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रीय साधना एवं कार्यवृद्धि शिविर’ प्रारंभ

रामनाथी (गोवा) : यहां हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय साधना एवं कार्यवृद्धि शिविर’ के अनावरण सत्र में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी मार्गदर्शन कर रहे थे । अपने मार्गदर्शन में उन्होंने कहा कि, ‘हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य राष्ट्रव्यापी हो रहा है । विविध राज्यों में समिति के विविध संतों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है । उनके मार्गदर्शनानुसार कार्य करते हुए अनेक सेवकों ने आध्यात्मिक उन्नति भी की है ! जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज ने समर्थ रामदासस्वामी के मार्गदर्शन में साधना कर अपनी आध्यात्मिक उन्नति भी की एवं हिन्दवी स्वराज्य स्थापना भी की, उसी प्रकार समिति के हर सेवक की उन्नति होकर हिन्दू राष्ट्र प्रस्थापित होना चाहिए एवं यही ध्येय सामने रखकर हम मार्गक्रमण करेंगे !’
शंखनाद से शिविर का प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे, समिति के पश्चिम महाराष्ट्र समन्वयक श्री. मनोज खाडये एवं सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस उपस्थित थे । सनातन संस्था एवं समिति के वंदनीय संतों की उपस्थिति भी प्राप्त हुई !
इस शिविर में समिति के नए अभियान, समिति सेवकों की साधनावृद्धि एवं समिति के धर्मकार्य की वृद्धि इस विषय के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर प्रायोगिक एवं गुटचर्चा के रूप में शिविरार्थियों को मार्गदर्शन किया जाएगा ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








