Menu Close

गोवा : धर्मांतर प्रतिबन्ध कानून के लिए हिन्दूत्वनिष्ठोंद्वारा आयोजित की गई हिन्दू चेतना फेरी को भाजपा प्रशासन ने नहीं दी अनुमती

  • गोवा के भाजपा शासन का हिन्दुद्वेष !

  • यदि बिलिवर्सवालों की फेरी को अनुमती दी गई, तो वो फेरी ऊधेड डालने की गोमंतक हिन्दू प्रतिष्ठान की चेतावनी !

संयत मार्ग से फेरी का आयोजन कर धर्मांतर बंदी कानून की मांग करनेवाले हिन्दूत्वनिष्ठों की फेरी को अनुमती नकारनेवाला प्रशासन क्या, हिन्दुओं को प्रलोभन दिखाकर उनका धर्मांतर करनेवाले बिलीवर्सवालों पर प्रतिबंध लगाएगा ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात

पणजी के श्री मारुति मंदिर के सामने निषेध सभा के लिए उपस्थित हिन्दू धर्मप्रेमी

पणजी : बिलिवर्स के नाम पर हिन्दुओं में विभाजन करनेवाले डॉम्निक दाम्पत्य पर शासन शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई करें, साथ ही राज्य में हिन्दू धर्मांतर विरोधी अधिनियम लागू करें, इन मांगों को लेकर २० मई को शिवाली के स्वामी समर्थ मठ से एक हिन्दू चेतना फेरी आयोजित की गई थी; किंतु प्रशासनद्वारा फेरी के आरंभ समय पर ही अनुमती नकार दी गई ! अतः उसी दिन सायंकाल को पणजी बस स्थानक में हिन्दूत्वनिष्ठों ने निषेध सभा आयोजित की। सभा के लिए धर्माभिमानी अधिक संख्या में उपस्थित थे। उससे पूर्व फेरी की अनुमती नकार देने के पश्चात हिन्दूत्वनिष्ठों ने संगठित होकर श्री बोडगेश्वर को मन्नत मांगी !

गोमंतक हिन्दू प्रतिष्ठान ने ऐसी चेतावनी दी कि, ‘हिन्दूत्वनिष्ठोंद्वारा आयोजित की गई हिन्दू चेतना फेरी को आव्हान देनेवाली फेरी २३ मई को बिलीवर्स के अनुयायी आयोजित करनेवाले हैं ! प्रशासन ने बिलिवर्सवालों की फेरी को भी अनुमती नकार देनी चाहिए। यदि फेरी को अनुमती दी गई, तो वह ऊधेड दी जाएगी !’

हिन्दुओं का धर्मांतर करनेवाले डॉम्निक के जन्मदिन को उपस्थित रहनेवाले जलस्त्रोतमंत्री विनाद पालयेकर का भी प्रतिष्ठान ने निषेध व्यक्त किया !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *