Menu Close

बेंगलुरू में भाजपा कार्यकर्ता संतोष की ४ जिहादियों द्वारा हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में हिन्दुआें की बढती हत्या भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक !

सिद्धरमैया की काँग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने मे विफल सिद्ध हो रही है, एेसे में वहां उनकी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपती शासन लागू करना चाहिए, एेसा हिन्दुआें को लगता है ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

बेंगलुरू : बुधवार की रात को बेंगलुरु के जेसी नगर पुलिस सीमा में चिन्नप्पा गार्डन में चार हमलावरों ने २८ वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता संतोष की हत्या कर दी।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आशंका जताई है कि, यह हत्या राजनीतिक बदला लेने के उद्देश्य से की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और अतिरिक्त पुलिस बल को सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में तैनात किया है।

मृतक संतोष चिन्नप्पा गार्डन का निवासी और भाजपा युवा मोर्चा का सदस्य है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों के नाम वसीम और फिलिप्स हैं। पुलिस फरार दो लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, संतोष चाय की दुकान पर चाय पी रहा था । तभी चार लोग वहां पर आए जो अन्य राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने संतोष के साथ मारपीट की और फरार हो गए। संतोष को गंभीर चोट आने की वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ऐसा कहा जाता है कि, आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संतोष को मतदान बूथ की जिम्मेदारी दी गई थी। वे भाजपा की चुनावी रैली के लिए झंडे लगाने के लिए गए थे । जिसकी वजह से आरोपियों ने इस पर उनके खिलाफ नाराजगी जताई। चार लोग कथित तौर पर पिछले कुछ दिनों से उसे मारने की योजना बना रहे थे और आखिरकार बुधवार को उसपर आक्रमण कर दिया।

स्त्रोत : न्यूज स्टेट

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *