Menu Close

कटास राज मंदिर के तालाब में तत्काल पानी भरवाएं सरकार : पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय

पाकिस्तान में हो रही हिन्दू मंदिरों की दुर्दशा !

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक कटास राज मंदिर परिसर में बने पवित्र तालाब के संरक्षण में नाकाम रहने पर सरकार की खिंचाई की है। साथ ही आदेश दिया है कि इस तालाब में एक सप्ताह के भीतर पानी भर दिया जाए। दरअसल, क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधि के कारण मंदिर परिसर में बना तालाब धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है।

चीफ जस्टिस साकिब निसार ने सरकार और चकवाल जिला प्रशासन से कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस पवित्र तालाब में पानी भरा जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान में हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय किसी भी हद तक जाएगी। निसार ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर इस मुद्दे पर संज्ञान लिया। मीडिया की खबरों में कहा गया था कि पंजाब के कटास राज तालाब सूख रहा है, क्योंकि इसके पास के सीमेंट कारखाने कई बोरवेलों के जरिये बड़ी मात्रा में पानी ले रहे हैं और इससे मिट्टी के नीचे का जलस्तर काफी घट गया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *