Menu Close

हिन्दू मक्कल कच्छी एवं राजपूत संप्रय परिवार द्वारा चलचित्र ‘रानी पद्मावती’ में निहित अनादरयुक्त भाग को हटाने की मांग

मदुराई (तमिलनाडू) – चलचित्र ‘रानी पद्मावती’ के प्रदर्शन के पहले रानी पद्मावती से संबंधित अनादरयक्त भाग को हटाया जाए । हाल ही में निकाली गई एक फेरी में हिन्दू मक्कल कच्छी (हिन्दू जनता दल) एवं राजपूत संप्रय परिवार द्वारा यह मांग की गई । इस अवसरपर हिन्दू मक्कल कच्छी के श्री. सोलाई कन्नन एवं राजपूत संप्रय परिवार ने जिलाधिकारी को इस मांग का निवेदन सौंपा । इस चलचित्र के निर्देशक संजय लीला भन्साली अपने चलचित्र में निहित आपत्तिजनक दृश्यों को हटाए, उसके लिए वे राजपूत परिवार से अनुमति लें और उसके पश्‍चात ही वे अपने चलचित्र का प्रदर्शन करें, ऐसा भी इस निवेदन में कहा गया है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News