Menu Close

रविशंकर प्रसाद बोले, केरल में लव जिहाद के नाम पर जारी हैं आंतकी गतिविधियां

नई देहली – केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि, केरल में लव जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद देश का एक बड़ा मसला है, इसके जरिए युवाओं को बहकाया जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि लव जिहाद कोई छोटा मामला नहीं है ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। प्रसाद ने कहा कि कुछ आतंकी इस्लामिक स्टेट को केरल में स्थापित करना चाहते हैं, ये विदेशों से पैसा हासिल कर रहे हैं।

केरल में हाल ही में कुछ युवाओं को विदेशी आतंकी संगठन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीते दिनों केरल में अलग-अलग धर्मों के लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंधों के मामले भी सामने आए हैं।

स्त्रोत : वन इण्डिया हिन्दी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *