Menu Close

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शरथ की हत्या मामले में २ जिहादी गिरफ्तार

मंगलुरु – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शरथ मादीवाला की हत्या के मामले की जांच कर रहे विशेष पुलिस जांच दल ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मामले का मुख्य आरोपी भी शामिल है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी है। इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या दस हो गई है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बंतवाल निवासी शरीफ (२०) और पुतुर तालुक के जब्बार (२९) को कल गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि जब्बार को न्यायालय के सामने उपस्थित किया गया जहां से उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि आगे की पूछताछ के लिए शरीफ की हिरासत भी मांगी जाएगी जब आज उसे न्यायालय के सामने उपस्थित किया जाएगा।

सरथ मादीवाला पर अनजान आक्रमणवरों द्वारा बंतवाल में बीसी रोड पर ४ जुलाई को आक्रमण किया गया था और तीन दिन बाद चोट की वजह से उनकी मौत हो गई थी। दक्षिणपंथी संगठन पुलिस के खिलाफ हमले में शामिल अपराधियों का पता लगाने में देरी करने का आरोप लगा रहे थे।

पढे – कंदुपाडी (कर्नाटक) में रा. स्व. संघ के स्वयंसेवक शरथ की जिहादीयोंद्वारा हत्या

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *