Menu Close

शिकारीपुर (कर्नाटक) के तहसीलदार को हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से निवेदन प्रस्तुत

तहसीलदारों को निवेदन प्रस्तुत करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

शिकारीपुर (कर्नाटक) : हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से यहां के तहसीलदारों को निवेदन प्रस्तुत किया गया । निवेदन में ये मांगे की गई कि, ‘रा.स्व. संघ के स्वयंसेवक शरत मडिवाळ की तथा इस से पूर्व की गई हिन्दुत्वनिष्ठों की हत्या के संदर्भ में अन्वेषण करने हेतु राष्ट्रीय अन्वेषण तंत्र के अधिकार में दीजिएं, अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर आक्रमण करनेवाले आतंकवादियों पर कडी कार्रवाही करें, बंगाल में राष्ट्रपति राजवट लागू करें, चीन के वस्तुओं पर बहिष्कार डालें तथा निरपराध साध्वी प्रज्ञासिंह को झूठे आरोप में ८ वर्ष कारागृह में बंदी बनानेवाले संबंधितों पर कार्रवाही करें ।’

इस समय समिति के श्री. हर्षवर्धन शेट्टी, श्रीमती कावेरी रायकर, विश्व हिन्दु परिषद के तहसील उपाध्यक्ष श्री. प्रकाश, श्री कालपुरुष सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री. रघु वी., श्री. वीरेश आर्., श्री. मालतेश तथा अन्य धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *