Menu Close

बांग्लादेश में धर्मांधोंद्वारा हिन्दू देवताओं की ८ मूर्तियों की तोडफोड !

बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के हिन्दुओं तथा हिन्दू धर्मपर हो रहे आघातों की घटनाओंपर एक भी भारतीय नेता का खून क्यों नहीं खौलता ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात

ढाका : शहर के पडोस में स्थित जनपद गाजीपुर के कालियाकोईर में अज्ञात धर्मांधोंद्वारा सार्वजनिक पूजा मंडप में स्थित हिन्दू देवताओं की ८ मूर्तियों की तोडफोड की गई। शरद ऋतु में मनाए जानेवाले हिन्दुओं के श्री दुर्गापूजा उत्सव हेतु ये मूर्तियां बनाई गईं थी। कालियाकोईर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

इन मूर्तियों को बनानेवाले कलाकार शांती गोपाल पॉल ने रातभर जागकर ये मूर्तियां बनाईं थी। दूसरे दिन जब वे अपनी कार्यशाला में आ गए, तब उनको ८ मूर्तियों की तोडफोड की गई है ऐसा दिखाई दिया। उसमें से श्रीगणेश की २, श्री लक्ष्मी की २, श्री सरस्वती की २ एवं श्री कार्तिकस्वामी की २ मूर्तियां थी।

घटना का समाचार मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का अवलोकन किया। यहां के एक स्थानीय तुम्पा राणी पॉल ने कहा कि इसके पहले इस गांव में विध्वंस एवं आगजनी की कुछ घटनाएं हुई हैं; किंतु उनका कोई संज्ञान नहीं लिया गया। फलस्वरूप इस विध्वंस के कारण स्थानीय हिन्दू समाज में क्षोभ उत्पन्न हुआ है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *