Menu Close

पुणे शहर में संपन्न होनेवाली ‘हिन्दू एकता फेरी’ में १०० से अधिक वारकरी सम्मिलित होंगे !

पुणे शहर में संपन्न होनेवाली ‘हिन्दू एकता फेरी’ !

चंदन की उटी धारण करने के कार्यक्रम में उपस्थित वारकरी

पुणे : यहां के कर्वेनगर क्षेत्र में निवास करनेवाले दैनिक सनातन प्रभात के वाचक ह.भ.प. वांजळे महाराज के घर पर श्री विठ्ठल को चंदन की उटी धारण करने का समारोह आयोजित किया था। उस समय १०० से अधिक वारकरी आये हुए थे।

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सर्वश्री मनोज महाजन तथा मंदार भोपळे भी इस समारोह में सम्मिलित हुए थे। समारोह संपन्न होने के पश्चात श्री. मनोज महाजन ने सभी उपस्थितों को यह आवाहन किया कि, ‘१४ मई के दिन संपन्न होनेवाली ‘हिन्दू एकता फेरी’ में आप सभी सम्मिलित हों !’

उस समय ह.भ.प. वांजळे महाराज ने बताया कि, ‘हम सभी वारकरी ‘हिन्दू एकता फेरी’ में निश्चित ही सम्मिलित रहेंगे !’ उस अवसर पर श्री. मनोज महाजन का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News