Menu Close

गोवा में उदयपुर फाइल्स’ प्रदर्शित करने की हिन्दू जनजागृति समिति ने की मांग

देश के अनेक सिनेमाघरों ने ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म नहीं दिखाई !

मुंबई – ‘उदयपुर फाइल्स’, यह फिल्म ८ अगस्त से पूरे देश के ४ सहस्र ५०० सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है, ऐसा भले ही बताया जा रहा हो; परंतु अनेक सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई नहीं गई है, यह बात सामने आई है । गोवा राज्य में यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई; इसलिए हिन्दू जनजागृति समिति ने ‘आइनॉक्स’ एवं मडगांव के ‘ओशिया मल्टिप्लेक्स’के व्यवस्थापन को ज्ञापन प्रस्तुत कर इस फिल्म को तत्काल प्रदर्शित करने की मांग की है ।

इस ज्ञापन में कहा गया है कि,

१. अनेक लोगों में यह फिल्म देखने की उत्सुकता है । कुछ दर्शकों ने विभिन्न एप्स के माध्यम से इस फिल्म के टिकट प्राप्त करने का प्रयास किया; परंतु महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर एवं सांगली इन जिलों के सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई नहीं गई । अब स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ यह फिल्म दिखाने की मांग करनेवाले हैं ।

२. ‘बुक माइ शो’, इस एप में खोजने का प्रयास करने पर नई मुंबई के कुछ सिनेमाघरों ने भी इस फिल्म के शो नहीं रखे हैं, ऐसा दिखाई दिया ।

Related News