Menu Close

ढाका यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों को परोसा बीफ, ठेकेदार को निकाला

बीफ पर बवाल अब भारत से बाहर भी होने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश की प्रसिद्ध ढाका यूनिवर्सिटी में कथित रूप से बीफ सर्व करने पर कैंटीन के ठेकेदार जाकिर को निकाल दिया गया। आरोप है कि, ऐसा करके उसने हिंदू छात्रों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया।

मामले पर यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि, यूनिवर्सिटी में बीफ की अनुमती कभी नहीं थी, क्योंकि यह हिन्दूआें के लिए मना है।

उधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि, जाकिर बिना अनुमती के कैंटीन चला रहा था। जबकि जाकिर का कहना है कि, उन्होंने (यूनिवर्सिटी) ऐसा इसीलिए किया क्योंकि वह जबरन वसूली का विरोध कर रहा था।

मामला गरमाने के बाद फिलहाल यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *