Menu Close

काळेवाडी (पुणे) में दूसरे दिन रामनवमी उत्सव उत्साह के साथ संपन्न !

श्रीरामनवमी को पुलिसकर्मियोंद्वारा उत्सव मनाने में बाधा डालने का प्रकरण !

चिंचवड (पुणे) : पुलिसद्वारा बाधा डालने के कारण काळेवाडी में ग्रामवासियों को रामनवमी के दिन रामनवमी का उत्सव मनाना असंभव हो गया था।

पुलिस के दबाव से निकाला गया मंडप

हिन्दुओं के संघटित होने पर अंत में दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने उत्सव मनाने हेतु अनुमति दी थी। इसके अनुसार यहां के भारतमाता चौक में दोपहर १२ बजे ग्रामवासियों ने रामनवमी उत्सव मनाया। इस अवसर पर प्रभु श्रीरामचंद्र की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में समस्त हिन्दू संयुक्त दल के श्री. मिलिंद एकबोटे उपस्थित थे। आयोजन का नेतृत्व सर्वश्री तुषार पाटिल, रवी महाडिक, संग्राम जाधव तथा नीलेश खटके ने किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *