Menu Close

जमशेदपूर (झारखंड) : हिन्दुओेंं का धर्मांतरण रोकने हेतु केन्द्र शासन ‘धर्मांतरण-बंदी-कानून’ लागू करे – हिंदुत्वनिष्ठोेंं की मांग !

जमशेदपूर (झारखंड) मेेंं राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन !

जमशेदपूर : आर्थिक प्रलोभन, बलप्रयोग इत्यादि विविध माध्यमोेंं से भारत के विविध राज्योेंं मेेंं हिंदूओेंं का धर्मांतरण तीव्र गति से हो रहा है ! इसे रोकने के लिए केन्द्र सरकार तत्काल ‘धर्मांतरण-बंदी-कानून’ लागू करे, इस मांग को लेकर २४ मार्च को जमशेदपूर उपायुक्त कार्यालय के सामने राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन संपन्न हुआ । इसमेेंं हिंदू जनजागृति समिति, सनातन संस्था, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओेंं के साथ ही अनेक हिंदूत्ववादी उपस्थित रहे ।

आंदोलन के माध्यम से धर्मांतरण को प्रोत्साहित करने वाली संस्थाओेंं की जांच के लिए स्वतंत्र विभाग बनाए जाने तथा अंतरधर्मीय विवाह को प्रोत्साहन देने वाली शासकीय योजनाओेंं को जल्द से जल्द बंद करने की मांग की गई । ‘हिंन्दुओेंं को धर्मांतरण से बचाओ, धर्मांतरण-बंदी-कानून लाओं !, ‘सामाजिक कार्य की आड मेेंं धर्मांतरण, नहीं सहेेंंगे, नहीं सहेेंंगे !’, ‘देश की संस्कृृति को बचाओ धर्मांतरण-बंदी-कानून लाओं !, आदि नारे हिंदूत्वनिष्ठोेंं द्वारा लगाए गए ! आंदोलन के उपरांत हिंदूत्ववादियोेंं ने जमशेदपूर उपायुक्त को इस संदर्भ मेेंं निवेदन दिया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *