Menu Close

होली के त्योहार पर होनेवाले अपप्रकार रोंकने के संदर्भ में बडोदा (गुजरात) के जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘आदर्श होलिकोत्सव मनाएं !’ अभियान

जिलाधिकारी श्री. लोचन सेहरा को ज्ञापन प्रस्तुत करती हुई, समिति की (बाईं ओर से) श्रीमती सोनाली पोत्रेकर एवं श्रीमती पल्लवी अभ्यंकर

बडोदा (गुजरात) : हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से यहां के जिलाधिकारी श्री. लोचन सेहरा को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उस ज्ञापनद्वारा यह मांगे की गई है कि, ‘होली के त्योहार में समाज में घटनेवाले अपप्रकार प्रतिबंधित करें, इस अवसर पर विक्रय किए जानेवाले रासायनिक रंगों पर पाबंदी डालें तथा उस दिन युवतियों के साथ की जानेवाली छेड़खानी प्रतिबंधित करने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रखें !’

उस समय श्री. सेहराद्वारा यह आश्वासन प्राप्त हुआ कि, ‘इस संदर्भ में पुलिस को सूचना दी जाएगी।’

इस अवसर पर हिन्दु जनजागृति समिति की श्रीमती सोनाली पोत्रेकर, श्रीमती पल्लवी अभ्यंकर तथा श्रीमती मनीषा अभ्यंकर उपस्थित थीं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *