Menu Close

हिंदूद्वेषी म.फि. हुसेनद्वारा निकाले गए दुर्गादेवीके अनादर करनेवाले चलचित्रकी प्रदर्शनी

कार्तिक शु. १२, कलियुग वर्ष ५११४

अबुधाबीके चित्र प्रदर्शनीमें हिंदूद्वेषी चित्रकार म.फि. हुसेनद्वारा निकाले गए दुर्गादेवीके अनादर करनेवाले चलचित्रकी प्रदर्शनी !

हिंदुओ, बलशाली हिंदुत्वनिष्ठ संगठन एवं दल इस विषयमें कुछ भी नहीं करेंगे, अतः आप ही संगठित होकर आवाज उठाईए !

अबुधाबी (संयुक्त अरब अमिरात) – यहांके ‘एमिरेट्स पैलेस’में आयोजित ‘पिकासो एवं मॅटिसेसे म.फि. हुसेनतक’ इस चित्र प्रदर्शनीमें हिंदूद्वेषी छायाचित्रकार म.फि. हुसेनद्वारा आरेखित श्री दुर्गादेवीका अश्लील चित्र प्रदर्शित किया गया है । हिंदुओंकी धार्मिक भावनाको आहत करनेवाला यह चित्र प्रदर्शनीसे निकालकर हटाया जाए, ऐसी मांग करनेवाला एक पत्र हिंदू जनजागृति समितिके एक कार्यकर्ताने आयोजकोंको भेजा था; किंतु ‘एमिरेट्स पॅलेस’द्वारा पत्रको कोई भी प्रतिसाद नहीं दिया । विश्वभरके धर्माभिमानी हिंदू इस अनादरका वैध मार्गसे विरोध करें, ऐसा आवाहन हिंदू जनजागृति समितिकी ओरसे किया गया है । २३ नवम्बरको आरंभ यह प्रदर्शनी १० जनवरी २०१३ तक जारी रहेगी ।

हिंदू जनजागृति समितिकी ओरसे विरोध

धर्माभिमानी हिंदू निम्न इ-मेल पतेपर विरोध व्यक्त कर रहे हैं ।

१. [email protected]

२. [email protected]

३. [email protected],

४ . [email protected]

स्त्रोत – दैनिक सनातन प्रभात

Latest News