Menu Close

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका माइली साइरस के घर पर हुर्इ लक्ष्‍मी पूजा !

विदेश में हिन्दू धर्म के अनुसार पूजा की जाती है, किंतु भारत में सरकारी कार्यालयो में देवताआेंके चित्र लगाने तथा सत्यनारायण पूजा पर प्रतिबन्ध लगाया जाता है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

 

हॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका माइली साइरस ने अपने लॉस एंजेलेस के घर में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया था। माइली ने विधीवत अगरबत्ती जलाकर, फल और हलवे का भोग चढाकर मां लक्ष्मी की पूजा की। पूजा के बाद माइली ने पूजा की फोटोज सोशल साइट पर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की। माइली ने अपने घर को भी फूलों से सुंदरता से सजाया था। साथ ही पंडित बुलाकर पूरे विधि विधान से पूजा-पाठ किया। माइली ने बाएं कंधे पर ‘ॐ’ का एक टैटू भी बनवाया है।

बता दें कि २०१२ में माइली के हिंदू धर्म को अपनाने की खबरें भी आईं थीं।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *