Menu Close

आतंकी का सनसनीखेज खुलासा -मेरी आंखों पर पट्टी बांधकर ११ लोगों ने किया रेप

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

इराकी सेना के कब्जे में आईएसआईएस आतंकी अब्दुल करीम इब्राहिम बाजो

बगदाद : आईएसआईएस (अब इस्लामिक स्टेट) जिस ‘मैरिज ब्यूरो‘ का हवाला देकर युवकों को संगठन में भर्ती होने के लिए लुभा रहा है, उसकी खौफनाक हकीकत अब सामने आ चुकी है। इराकी सेना के हत्थे चढ़े आईएसआईएस के एक आतंकी अब्दुल ने कैमरे के सामने कबूला कि ‘निकाह’ का असल मतलब रेप है। उसने यह भी बताया कि संगठन से जुड़ने वाला हर जिहादी इसका शिकार होता है। अब्दुल ने खुद के साथ ११ लोगों द्वारा गैंगरेप की बात मानी है। अब्दुल ने कहा, ‘मेरी आंखों पर पट्टी बांधकर गैंगरेप किया गया। १४ दिन बाद वे लौटे और मुझे संगठन से जुड़ने को कहा। मैंने जब इनकार किया, तो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। कहा-घरवालों को दिखा देंगे।’

आईएसआईएस कमांडर नए भर्ती किए जाने वाले लड़कों के साथ न सिर्फ गैंगरेप को अंजाम देता है, बल्कि उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता है। युवाओं को धमकी दी जाती है कि अगर उसने संगठन से जुड़ने से इनकार किया, तो यह वीडियो उसके घरवालों को दिखा दिया जाएगा। कमांडर की दलील है कि ‘निकाह’ (रेप) ‘हलाल’ (जायज) है। अब्दुल करीम इब्राहिम बाजो नाम का यह आतंकी सात लोगों का सिर कलम कर चुका है। सेना के कब्जे में आए इस आतंकी ने इस्लामिक स्टेट को लेकर खौफनाक हकीकत बयान की है।

एम्सटर्डम स्थित कुर्द समाचार एजेंसी फिरात के मुताबिक, अब्दुल ने कैमरे के सामने कबूला कि ‘निकाह’ का असल मतलब रेप है। फिरात समाचार एजेंसी के मुताबिक, २० वर्षीय फरहान सलीम उनूफ सफेन का कहना था कि उसके साथ छह या सात लोगों ने गैंगरेप किया था। वह कैमरे के सामने बोलने पर शर्मिंदगी महसूस कर रहा था। उसने बताया कि वह बेहोश हो गया था और जब होश आया, तब आतंकियों ने कहा, “तुम अब आईएसआईएस में शामिल हो चुके हो।”

इसके अलावा अहमद हुसैन ने भी कैमरे के सामने कबूला कि नए भर्ती लड़ाकों को प्रताड़ित करने के अलावा नशे की गिरफ्त में डालकर उनके साथ गैंगरेप किया जाता है। हुसैन ने कहा, “मेरे साथ १५ बार गैंगरेप किया गया। उसके बाद उन्होंने मेरे चेहरे को धोया और इतर लगकर कहा कि कोई भी ‘निकाह’ किए बगैर आईएसआईएस से नहीं जुड़ सकता।” गौरतलब है कि इराक, सीरिया और मध्य-पूर्व देशों में आतंक फैलाकर दुनियाभर में खौफ पैदा करने वाले इस्लामिक स्टेट ने जुलाई महीने में सीरिया के अल-बाब शहर में ‘मैरिज ब्यूरो’ खोला था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *