Menu Close

Success of HJS : हिन्दुओं के संगठित विरोध के बाद Confirm Tkt ने भगवान गणेशजी का अनादर करनेवाला विज्ञापन हटाया

हिंदू जनजागृति समिति (HJS) द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए तीव्र विरोध और आपत्तिजनक विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग के बाद संबंधित कंपनी ने भगवान श्री गणेश का अवमाननापूर्ण विज्ञापन पोस्टर वापस ले लिया।

हिंदू जनजागृति समिति ने स्पष्ट किया था कि, हिंदू देवी-देवताओं का व्यावसायिक उपयोग और उनकी श्रद्धा को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। समिति के आवाहन पर अनेक हिंदू संगठनों और धर्मप्रेमियों ने भी सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराया।

जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कंपनी द्वारा विज्ञापन हटाया जाना हिंदू समाज की संगठित जागरूकता तथा हिंदू जनजागृति समिति के प्रभावी प्रयासों की एक महत्वपूर्ण सफलता है।


22 जुलाई

Confirm Tkt ने गणेश चतुर्थी के ट्रेन बुकिंग ऑफर के लिए किया भगवान गणेशजी का अनादर

ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ConfirmTkt द्वारा कैशबैक ऑफर के प्रचार में भगवान श्री गणेशजी के चित्र का उपयोग किए जाने पर हिंदू समाज में नाराज़गी व्यक्त की जा रही है। विज्ञापन में भगवान श्री गणेशजी को ट्रेन यात्रा और कैशबैक ऑफर से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है, जिसे अनेक श्रद्धालु धार्मिक आस्था के विरुद्ध और अनुचित व्यावसायिक उपयोग मान रहे हैं।

हिंदू समाज का कहना है कि, भगवान श्री गणेश करोड़ों श्रद्धालुओं की आराध्य देवता हैं। उनका उपयोग किसी भी प्रकार के छूट, कैशबैक या व्यावसायिक प्रचार के लिए करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। देवताओं का स्थान श्रद्धा और उपासना का है, न कि मार्केटिंग और विज्ञापन का।

यह भी प्रश्न उठाया जा रहा है कि क्या कोई कंपनी अन्य धर्मों के सर्वोच्च पूजनीय प्रतीकों का इसी प्रकार व्यावसायिक उपयोग करने का साहस करेगी? यदि नहीं, तो हिंदू देवी-देवताओं के साथ बार-बार ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है?

समिति की मुख्य मांगें

  • ConfirmTkt इस विज्ञापन को सभी डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाए।
  • भविष्य में हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों का किसी भी व्यावसायिक प्रचार में उपयोग न करने की सार्वजनिक घोषणा करे।
  • कंपनी हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगे।

हमारे देवता पूजनीय हैं, प्रोडक्ट नहीं। हिंदू आस्था का सम्मान होना चाहिए।

Latest News