Menu Close

डोंबिवली (महाराष्ट्र) : धर्माभिमानी हिन्दुओंके प्रयासोंके कारण मदरसाका अवैधानिक निर्माणकार्य स्थगित !

आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

  • ऐसे हिन्दू ही हिन्दू धर्मकी खरी शक्ति हैं !
  • हनुमान देवालय तोडनेकी भी कार्यवाही स्थगित !
  • अवैधानिक निर्माणकार्यपर स्वयं कार्यवाही न करनेवाली पुलिस एवं प्रशासकीय अधिकारीको निलम्बित करें !

dharmabhiimaniडोंबिवली (जनपद ठाणे) – यहांके पांडुरंगवाडी परिसरमें मदरसाका अवैधानिक रूपसे होनेवाला निर्माणकार्य एवं भगवान हनुमानजीका देवालय तोडनेके षडयंंत्रको लश्कर-ए-शिवबा संगठन, बजरंग दल तथा विश्‍व हिन्दू परिषदके साथ अन्य हिन्दूनिष्ठोंने संगठित रूपसे विफल किया । इस संदर्भमें लश्कर-ए-शिवबाके संस्थापक अध्यक्ष श्री.नीलेश काळेने विशेष प्रयास किए । इसके लिए श्री.काळेको विश्‍व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दलके श्री.अर्जुन भाबड, हिन्दू धर्माभिमानी सर्वश्री नितीन ढवळे तथा मिलिंद कुलकर्णीके साथ जैन संगठनके प्रतिनिधियोंका सहयोग मिला । कुछ समय पूर्व ही इन धर्माभिमानियोंद्वारा तिलक नगर पुलिस थानेमें लिखित स्वरूपमें विधिवत परिवाद किया गया था तत्पश्चात ही निर्माणकार्यको स्थगित किया गया है । श्री. काळेने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिकामें भी निवेदन प्रस्तुत किया है । (धर्मविरोधी षडयंत्रके विरोधमें तत्परतासे सक्रिय होनेवाले हिन्दुओंका अभिनंदन ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात)

१. पुलिस थानेमें प्रविष्ट परिवादमें श्री काळेने कहा है कि डोंबिवली (पूर्व) के पांडूरंगवाडी हिन्दुबहुसंख्यक परिसरमें हिन्दू समाज पिछले अनेक वर्षोंसे एकत्रित रूपसे रहता है । तब भी यहांके सर्वाेदय गार्डेन गृहसंकुलके पीछेकी ओर मदरसेका निर्माण कार्य चालू था । यह निर्माणकार्य ‘हैपी होम’ निर्माणकार्य आस्थापनके प्रफुल्ल शहाकी ओरसे किया जा रहा है । परिणामस्वरूप परिसरके हिन्दुओंमें भयंकर रूपसे असंतोष व्याप्त है । भविष्यमें यहां कानून एवं सुरक्षाका प्रश्‍न उत्पन्न होनेकी सम्भावना है एवं परिसरकी अशांतिका विचार कर शहाके साथ सम्बन्धित लोगोंपर हिन्दुओंकी भावनाओंको आहत करनेके संदर्भमें भा.द.वि.धारा २९५ एवं अवैधानिक रूपसे निर्माणकार्य करनेके संदर्भमें उचित कार्यवाही करें । इसके पश्चात निर्माणकार्यको स्थगित किया गया ।

२. श्री शहाने इसी परिसरमें अन्य स्थानपर हिन्दुओंके श्रद्धास्थान भगवान श्री हनुमानका प्राचीन देवालय तोडनेका षडयंत्र भी रचा था; परंतु इस विषयमें ज्ञात होते ही श्री. काळेने शहासे संपर्क कर यह निर्माणकार्य रोकने तथा देवालय न तोडनेको कहा एवं चेतावनी भी दी कि यदि भविष्यमें कुछ अनुचित घटना हुई, तो उसके लिए पूर्णतया आप उत्तरदायी होंगे ।

३. संक्षेपमें, श्री. काळे एवं अन्य धर्माभिमानी हिन्दुओंके प्रयासोंसे दोनों ही कार्य स्थगित कर दिए गए हैं । (हिन्दुओ, काम स्थगित किए हैं; इसलिए रुकें नहीं ! उन्हें पूर्ण होनेतक यह लडाई ऐसे ही चालू रखें ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात )

४. इस संदर्भमें कुछ दिन पूर्र्व श्री. काळेने मनसेके स्थानीय नगरसेवकसे संपर्क कर उपरोक्त निर्माण कार्य रोकनेकी विनती की थी; परंतु १० दिन व्यतीत होनेपर भी किसीने कोई कार्यवाही नहीं की । इसलिए अंतमें श्री. काळेने पुलिस थानेमें परिवाद किया एवं महानगरपालिकामें निवेदन प्रस्तुत किया है । (पुलिस एवं महानगरपालिका कर्मचारियोंका भी समय-समयपर पृष्ठपोषण करें ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *