Menu Close

कोल्हापुर : बंगाल में हिन्दुओं की सुरक्षा कर उनकी संपत्ति उन्हें पुनः प्राप्त करें – समस्त हिन्दूप्रेमी संगठनों की ज्ञापनद्वारा मांग

पश्‍चिम बंगाल में हिन्दुओं पर मुसलमानोंद्वारा आक्रमण : कोल्हापुर में ज्ञापन प्रस्तुत

सहायक तहसिलदार श्री. ज्ञानेश्‍वर शेळकंदे को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

कोल्हापुर : पश्‍चिम बंगाल में हिन्दुओं पर आक्रमण करनेवाले मुसलमानों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिये। हिन्दुओं की सुरक्षा करने एवं उनकी संपत्ति पुनः प्राप्त करवानी चाहिये। बंगाल में हिन्दू असुरक्षित जीवन जी रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस पक्ष ने हिन्दुओं को अभी तक न्याय प्राप्त नहीं करवाया।

इसलिए समस्त हिन्दूप्रेमी संगठन की ओर से ६ जनवरी को यहां के जिलाधिकारी कार्यालय में सहायक तहसिलदार श्री. ज्ञानेश्‍वर शेळकंदे को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करनेवाला ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर छत्रपति शाहूराजे फौंडेशन के सर्वश्री बाळासाहेब पाटिल, शिवसेना के उपजिलाप्रमुख संभाजी भोकरे, करवीर तहसीलप्रमुख राजू यादव, किशोर घाडगे, भारत स्वाभिमान के संजय पाटिल, धर्माभिमानी संजय जासूद, भाजपा के बावडा मंडल प्रमुख डॉ. सदानंद राजवर्धन, हिन्दू एकता आंदोलन के शिवाजीराव ससे, युवा सेना भूतपूर्व तहसील प्रमुख भाऊ चौगुले, इस्कॉन के सुरेंद्र पुरेकर, प्रमोद जाधव, हिन्दू जनजागृति समिति के मधुकर नाजरे आदि हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *