Menu Close

गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) : जिहादीयोंने मंदिर में घुसकर देवी महाकाली की प्रतिमा तोडी

kali-temple-pindi-broken-by-non-state-actors_1476808314

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद के युसुफपुर स्थित मां महाकाली मन्दिर पर बीती रात जिहादीयों ने मन्दिर मे घुसकर जमकर उत्पात मचाया। धर्मांधों ने मन्दिर में काली माता के सात पिण्डीयो सहित, मन्दिर के द्वार के उपर दुर्गा माता की प्रतिमा को भी गायब कर दिया तथा मन्दिर मे लगे पंखे क्षतिग्रस्त कर पूजा के लिए लगी घण्टे को मन्दिर के पिछे ले जाकर खेत में फेंक दिया।

घटना से ग्रमीणों में आक्रोश

kali_temple

घटना की जानकारी सुबह चार बजे तब हुर्इ जब मन्दिर के पुजारी प्रतिदिन की भांति शाम को आरती पूजन के बाद लगभग आठ बजे मन्दिर कपाट बन्द कर चले गये। मंगलवार की सुबह जब मन्दिर के पुजारी सत्यप्रकाश मन्दिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो मन्दिर के अन्दर का दृष्य देख कर हतप्रभ रह गये। पुजारी ने स्थानीय लोगो सहित पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर भारी भीड मन्दिर के पास इकट्ठा हो गयी।

घटना से आक्रोशित हिन्दुआें ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । इसी बीच घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता व पूर्व विधायक पशुपति नाथ राय, विजय शंकर राय, प्रमोद राय भी मौके पर पहुच गये।

पुलिसद्वारा दोषियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन

पुलिस प्रशासन ने दोषियों को तत्काल ढुंढकर सामने लाने के आश्वासन पर हिन्दुआें का गुस्सा शान्त हुआ। भाजपा के नेताओ ने प्रशासन को चेताया कि यदि तीन दिनो की भीतर दोषी लोगो के खिलाफ कार्यवाही नही तो इसके मामले को लेकर सडक जाम एवं आन्दोलन छेडा जायेगा। जिस पर अधिकारीयो ने आश्वासन दिया कि हम तीन दिन के भीतर धर्मांधों को पकड कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। बाद में मन्दिर के पुजारी सत्यप्रकाश ने अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करार्इ है।

स्त्रोत : गाझीपूर लाइव्ह

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *