Menu Close

हाफिज सईद ने फिर उगला जहर, कहा – ‘भारत टुकडों में बंट जाएगा’ !

hafiz-saeed320इस्लामाबाद – पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हाफिज सईद ने एक विडियो जारी करते हुए अपने समर्थकों से कहा है की, ‘भारत तथा अमेरिका इन देशों ने हमारे प्राणों की कीमत १ अरब लगाई है, किंतु जिंदगी और मौत अल्लाह के हाथ में है। जब तक जिंदगी रहेगी हम कश्मीर की आजादी के लिए और इस्लाम के लिए लडते रहेंगे। अमेरिका और भारत जब हमें परेशान करते हैं तो हमें काफी अच्छा लगता है।’

उसने कहा, ‘कश्मीर की आजादी के लिए हम आगे भी लड़ाकों को तैयार करते रहेंगे। जिस दिन कश्मीर हमारे पास आ गया पूरी दुनिया तुम्हारे पीछे-पीछे आ जाएगी। कश्मीर को आजाद तो होने दो, पूरा भारत टुकड़ों में बंट जाएगा। पहले भारत हमें जंग की धमकी देता था, किंतु जब से इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा रचा है, तब से पता चल गया कि वह कितने पानी में हैं। आज दुश्मन हमसे परेशान है, यदि वो हमसे परेशान है, तो मुझे बहुत सुकून है।’

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *