Menu Close

अंधेरी का राजा : जीन्स एवं स्कर्ट परिधान करनेवाली लडकियां तथा हाफ पॅन्ट परिधान करनेवाले पुरुषों पर दर्शन लेनेपर प्रतिबंध !

‘अंधेरी का राजा’ गणेशोत्सव मंडल का आदर्श निर्णय !

मुंबई : मुंबई के प्रसिध्द ‘अंधेरी का राजा’ सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने एक धर्म से सुसंगत आदर्श निर्णय लिया है ! मंडल ने जीन्स तथा स्कर्ट परिधान करनेवाली महिलाएं, साथ ही हाफ पॅन्ट परिधान कर आनेवाले पुरुषों पर गणेशजी का दर्शन लेनेपर प्रतिबंध लगाया है ! (इस प्रकार से समाज में फैली हुई पश्‍चिमी संस्कृति को रोकने हेतु ‘अंधेरी का राजा’ मंडलद्वारा लिया गया यह निर्णय प्रशंसनीय तो है ही, साथ ही उसके कारण मंडप में व्याप्त पवित्रता भी कायम रहनेवाली है। अन्य मंडल जिस दिन इस प्रकार के निर्णय लेंगे, वह सुदिन होगा ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) ‘अंधेरी का राजा’ कमान के बाहर इस सूचना का फलक ही लगाया गया है।

आज के दिन यह फलक मुंबई में चर्चा का विषय बन गया है। महिलाएं न्यूनतम सलवार-कमीज अथवा साडी में तथा पुरुष पूरी पॅन्ट में गणेशजी का दर्शन करें, इस फलक में यह भी स्पष्ट किया गया है। इस निर्णय का कुछ श्रद्धालुओं ने विरोध किया; परंतु उसका अधिक उपयोग नहीं हुआ। विरोध की धार अल्प होनेपर अब भक्तों ने भी संतोष के साथ ‘अंधेरी का राजा’ मंडल के इस निर्णय को स्वीकार किया है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on HinduismPro Hindu

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *