Menu Close

वाराणसी : सनी लिओन के अश्‍लील जालस्थल पर प्रतिबंध लगाने की ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’द्वारा मांग !

आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी
आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी

वाराणसी : अभिनय की आड में अश्‍लीलता फैलानेवाली कैनाडास्थित सनी लिओन के जालस्थल पर प्रतिबंध लगाना, कश्मीर में देशद्रोहियोंद्वारा ‘गो इंडिया गो बैक’ घोषणा करनेवालों के विरोध में कठोर कार्रवाई करना आदि मांगों के संदर्भ में, साथ ही पंजाब गोरक्षा दल के प्रमुख श्री. सतीश कुमार प्रधान पर झूठे आरोप लगाकर उनको फंसाए जाने के विरोध में १० सितंबर को वाराणसी के शास्त्रीघाट वरुणपुल के निकट राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया।

आंदोलन के पश्‍चात प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

इस आंदोलन में हिन्दू युवा वाहिनी, अध्यात्म न्यास समिति, भारत विकास परिषद, होप फाऊंडेशन, इंडिया विथ विजडम, हिन्दू युवा संगठन, सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति आदि संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अधिवक्ता श्री. अरुणकुमार मौर्य आदि मान्यवर भी इस आंदोलन में सम्मिलित हुए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News