Menu Close

कश्मीर में हो रही हिंसा को रोकने हेतु शासन कठोर कदम उठाएं ! – कराड (महाराष्ट्र) के हिंदुत्वनिष्ठों की मांग

कराड के निवासी नायब तहसीलदार को ज्ञापन प्रस्तुत कर की गई मांग

dahashatvadacha_bhasmasur

कराड : आतंकी एवं विभाजनवादियों के कारण कश्मीर की स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई है। अतः केंद्रीय गृहमंत्री, भारत शासन इसके लिए उचित कदम उठाएं। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से इस आशय का ज्ञापन यहां के नायब तहसीलदार तथा कार्यकारी दण्डाधिकारी श्री. अजित कुर्‍हाडे को प्रस्तुत किया गया। इस समय समिति के कार्यकर्ता, हिन्दू एकता आंदोलन के सर्वश्री भूषण जगताप, अनुप कुंभार, संपत निकम एवं सनातन संस्था के साधक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्रीद्वारा गोरक्षकों को ‘समाजकंटक’ कहे जाने के वक्तव्य को वापस लेने के संदर्भ में तहसीलदार को ज्ञापन प्रस्तुत

प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी गोरक्षकों को ‘समाजकंटक’ कहे जानेवाला वक्तव्य वापस लेकर गोमाता की क्षमा मांगें। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कराड के नायब तहसीलदार तथा कार्यकारी दण्डाधिकारी श्री. अजित कुर्‍हाडे को इस आशय का भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News