कोची (केरल) – केरल में हिन्दुओं द्वारा रामायण मासम् (रामायण मास) अधिक धूमधाम से मनाया जाता है । इस दृष्टि से विश्व हिन्दू परिषद ने पृथक जनपदों में लगातार ३० दिन रामायण के पारायण आयोजन किया था । उस निमित्त एलमक्करा में आयोजित किए गए रामायण पारायण के ३ दिन हिन्दू जनजागृति समिति ने धर्माचरण, नामजप का महत्त्व, देवालय दर्शन इन विषयों पर प्रवचन किया । उस समय १४ अगस्त के दिन विश्व हिन्दु परिषद के समापन के कार्यक्रम में अभिनेत्री कु. जानकी कृष्णन के हाथों हिन्दू जनजागृति समिति की कार्यकर्ती कु. आदिती सुखटणकर का सम्मान किया गया ।
कोची (केरल) : रामायण मासम् कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान !
Latest News








