Menu Close

अखिल भारतीय पंचम हिन्दू अधिवेशन के अवसर पर भाग्यनगर (तेलंगाना) में पत्रकार परिषद

press_conf_telangana

भाग्यनगर : अखिल भारतीय पंचम हिन्दू अधिवेशन के अवसर पर भाग्यनगर के सोमाजीगुडा पत्रकार भवन में पत्रकार परिषद् का आयोजन किया गया था । इस परिषद में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री चेतन जनार्दन ने, पिछले ४ साल में हुए हिन्दू अधिवेशन की फलनिष्पत्ति, इस वर्ष होनेवाले अधिवेशन का उद्देश और उसका स्वरुप बताया ।

गोवा में १९ जून २०१६ से होनेवाले हिन्दू अधिवेशन के लिए भारत के २१ राज्यों सहित नेपाल, बांग्लादेश तथा श्रीलंका से १२५ से अधिक हिन्दू संघटनाआें के ४१५ से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । आंध्र प्रदेश आैर तेलंगाना राज्य से कुल २७ हिन्दुत्ववादी सहभागी होनेवाले है ।

परिषद में शिवसेना के तेलंगना राज्य के अध्यक्ष श्री टी.एन.मुरारी, गोरक्षा दल के श्री ए.नरेश और शक्ति केन्द्र के स्थापक, लेखक डॉ.के.वि.सीतारामय्या उपस्थित थे । इस पत्रकार परिषद में ८ चैनल आैर १३ समाचारपत्र के पत्रकार उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *