Menu Close

अल्पसंख्यकों पर बढते आक्रमण पर बांग्लादेश पुलिस जांच के लिए चलाएगी विशेष अभियान

bangladeshpolicechief

बांग्लादेश सरकार ने देश में बढ रही आतंकी गतिविधियों को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। इसे शुक्रवार से शुरू किया जाएगा और देश में गुपचुप तरीके से अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के बारे में पता लगा जाएगा।

बांग्लादेश के पुलिस चीफ एकेएम शाहीदुल हक ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में इस अभियान के शुरू होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि, हर जिले के पुलिस सुप्रिटेंडेंट इस आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि, आतंकियों की सभी सूची को अपडेट कर लिया गया है और अब ये पुलिस के सर्विलांस पर हैं। बता दें कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कई हमले हुए हैं।

बीते मंगलवार को एक हिंदू पुजारी को कुछ लोगों ने नुकीले हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं इससे पहले पिछले रविवार को एक इसाई बिजनेसमैन की भी कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी गई थी।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *